BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

अधजली लाश की हुई शिनाख्त sp पहुचे घटना स्थल पर

पाली



बाइट- पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा


जिले के नाडोल-देसूरी मार्ग स्थित गुडा पृथ्वीराज के निकट जंगल में शनिवार को एक अधजला शव मिला। मृतक की शिनाख्त रानी निवासी कांतिलाल छीपा के रुप में की गई है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा व वृताधिकारी ब्रजेश सोनी मौके पर पहुंच गए। रानी थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को नाडोल-देसूरी मार्ग स्थित गुडा पृथ्वीराज के निकट अधजला शव मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो अधजला शव पड़ा था। अधजला शव होने के कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। इसके बाद मौके पर मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान रानी निवासी कांतिलाल छीपा (62) के रुप में की गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक शर्मा व वृताधिकारी सोनी भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

News27rajasthan पाली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ