BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

कोठार पंचायत जरूरतमन्द को निःशुल्क भोजन पहुचायेंगे समाजसेवी आए आगे

कोठार पंचायत जरूरतमन्द को निःशुल्क भोजन पहुचायेंगे समाजसेवी आए आगे

कोठार पाली
 
                    फोटो डमी है..     
बाली उपखण्ड के ग्राम पंचायत कोठार के ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र सिंह देवड़ा, सरपंच प्रतिनिधि थानाराम प्रजापत वार्ड पंच छोगाराम देवासी द्वारा ग्राम में कोरोना वायरस से बचाव के लिए धारा 144 लागू होने पर रोजाना मजदूरी कर जीवन यापन करने वाला कोई भी जरूरतमन्द परिवार/व्यक्ति भूखा-प्यासा न रहे। जिसके लिए कोठार पंचायत ने अनुकरणीय प्रयास करते हुए
गाँव भामाशाह और ग्रामीणों के सहयोग से ज़रूरत मन्द लोगों को राशन सामग्री भोजन उपलब्ध करवाने की सफल योजना बनाई। जिसके लिए करण सिंह चौहान, मंगल सिंह चौहान,मांगीलाल प्रजापत,भरत प्रजापत,रतन मरुआ, देवाराम/प्रभूजी, देवासी युवा संगठन कोठार व वेलार, थानाराम प्रजापत पुर्व सरपंच कोठार ने जरूरत मन्द लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने का जिम्मा लिया गया। साथ ही किसी बिना काम के घरों से बाहर न निकले और गांव के चोराहों पर न बैठने और बाहरी प्रवासियों के आने पर चिकित्सालय पंचायत आंगनवाड़ी या अन्य किसी भी कर्मचारी को सुचना देने की हिदायत दी।
                                                                                    रिपोर्टर डीके देवासी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ