BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

पाली में शुक्रवार सायं तक 34 लोगों के सैम्पल कोरोना पाॅजिटिव आए है। अब तक कुल 721 केस पाॅजिटिव

जिले में शुक्रवार सायं तक 34 लोगों के सैम्पल कोरोना पाॅजिटिव आए है। अब तक कुल 721 केस पाॅजिटिव

पाली


 12 जून। जिले में शुक्रवार को सायं तक 34 लोगों के सैम्पल कोरोना पाॅजिटिव आए है। अब तक कुल 721 केस पाॅजिटिव हो गए है। वर्तमान में 155 केस एक्टिव है। शुक्रवार को 24 लोगों को अस्पताल से रिकवरी होने के बाद छूट्टी दे दी गई है।
जिला कलक्टर अंश दीप ने प्रेस बिफ्रिंग में बताया कि शुक्रवार को 34 पाॅजिटिव केस आएं है। जिनमें पाली शहर में 33, उपखण्ड सोजत में 3, देसूरी में 4, बाली में 9, सुमेरपुर में 2 तथा रानी उपखण्ड़ में 2 सैम्पल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। शुक्रवार को रिकवरी के बाद 24 लोगों को अस्पताल से छूट्टी दे दी गई है। इनमें पाली शहर से 8, पाली ग्रामीण से एक, रोहट उपखण्ड क्षेत्र से 3, सोजत से एक, देसूरी से 9, बाली उपखण्ड़ क्षेत्र से 2 व्यक्ति को रिकवरी के बाद छूट्टी दे दी गई है। अब तक कुल 559 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। जिनमें से पाली शहर के 162, पाली ग्रामीण के 50, उपखण्ड़ रोहट के 25, सोजत के 64, देसूरी के 56, रायपुर के 22, जैतारण के 25, मारवाड़ जंक्शन के 23, बाली के 37, सुमेरपुर के 62 तथा उपखण्ड़ रानी के 33 व्यक्ति रिकवरी के बाद स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है।
 उन्होंने बताया कि जिले मे शुक्रवार को 956 सैम्पल लिए गए है। अब तक कुल 18636 सैम्पल लिए जा चुके है तथा 16224 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव है। 1216 सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कि पाली जिला अस्पताल में 12, सोजत अस्पताल में 9 तथा विभिन्न कोविड़ केयर सेंटर में 134 मरीज वर्तमान में भर्ती है। उन्होंने बताया कि मेडिकल काॅलेज में सैम्पल टेस्टिंग की केपेसिटी एक हजार सैम्पल टेस्टिंग की हो गई है। अब दूसरे ही दिन सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी जिससे जल्द ही पाॅजिविट केस को ट्रेस कर लिया जाएगा। कुल लिए गए सैम्पल में से 13133 सैम्पल प्रवासियों के है। शुक्रवार को 1267 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है ।

रिपोर्टर - रमेश दायमा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ