पाली में बुधवार सायं तक 44 लोग कोरोना पाॅजिटिव आए वही अब तक कुल 685 केस पाॅजिटिव
पाली
10 जून। जिले में बुधवार को सायं तक 44 लोगों के सैम्पल कोरोना पाॅजिटिव आए है। अब तक कुल 685 केस पाॅजिटिव हो गए है। वर्तमान में 186 केस एक्टिव है। बुधवार को 7 लोगों को अस्पताल से रिकवरी होने के बाद छूट्टी दे दी गई है।
जिला कलक्टर अंश दीप ने प्रेस बिफ्रिंग में बताया कि बुधवार को 44 पाॅजिटिव केस आएं है। जिनमें पाली शहर में 19, पाली ग्रामीण में 2, रोहट उपखण्ड में 5, सोजत में 2, देसूरी में 3, बाली में 2, सुमेरपुर में 6 तथा रानी उपखण्ड क्षेत्र में 5 मरीज की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। बुधवार को रिकवरी के बाद 7 लोगों को अस्पताल से छूट्टी दे दी गई है। इनमें पाली शहर से एक, बाली से 3 एवं रानी उपखण्ड़ से 3 व्यक्ति को रिकवरी के बाद छूट्टी दे दी गई है। अब तक कुल 492 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। जिनमें से पाली शहर के 143, पाली ग्रामीण के 48, उपखण्ड़ रोहट के 14, सोजत के 63, देसूरी के 41, रायपुर के 12, जैतारण के 25, मारवाड़ जंक्शन के 16, बाली के 35, सुमेरपुर के 62 तथा उपखण्ड़ रानी के 33 व्यक्ति रिकवरी के बाद स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है।
उन्होंने बताया कि जिले में बुधवार को 720 सैम्पल लिए गए है। अब तक कुल 16980 सैम्पल लिए जा चुके है तथा 15052 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव है। 814 सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कि पाली जिला अस्पताल में 17, सोजत अस्पताल में 7 तथा कोविड़ केयर सेंटर में 137 मरीज, कोविड़ केयर सेंटर में वर्तमान में भर्ती है। उन्होंने बताया कि मेडिकल काॅलेज में सैम्पल टेस्टिंग की केपेसिटी एक हजार सैम्पल टेस्टिंग की हो गई है। अब दूसरे ही दिन सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी जिससे जल्द ही पाॅजिविट केस को ट्रेस कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित प्रवासी एवं विशेष श्रेणी के लोगों को गेहूं व चना आवंटन में राज्य में सबसे अधिक पाली जिले में प्रवासी आए है जिनका सर्वे कर पात्र लोगों के लिए खाद्यान्न का आवंटन हुआ है। जिसका उठाव शुरू कर दिया गया है। 12 से 14 जून को सर्वे में आए लोगों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से प्रतिव्यक्ति दस किलो गेहूं व प्रति परिवार दो किलो चना आवंटन हो सकेगा। सर्वे सूची के अनुसार पात्र लोगों को स्थानीय निकाय व ग्रामीण क्षेत्रों में उनके घर के पास स्थित उचित मूल्य की दुकानों के से दो माह का आवंटन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने संक्रमण के फैलाव को देखते हुए नवीन आदेश जारी किए है जिसके तहत अंतर्राज्यीय आवागमन को नियंत्रित करने के संबंध में आदेश दिए है। जिला कलक्टर कार्यालय से राज्य से बाहर जाने वाले व्यक्तियों को पास जारी किए जाएंगे। साथ ही आॅनलाईन व राज काॅम पर भी पास के लिए आवेदन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के संबंध में जारी गाइड लाइन के अनुसार अभी भी मास्क, सोशल डिस्टेसिंग, सेनेटाइजर की पालना करनी होगी।
रिपोर्टर-रमेश दायमा

0 टिप्पणियाँ