देवासी समाज ने बांगड अस्पताल में किया विरोध प्रदर्शन,,
पुलिस अधीक्षक को पीड़ित को वापस अस्पताल में भर्ती कराने एवं निष्पक्ष जांच को लेकर सोपा ज्ञापन,,
पाली मारवाड़ जंक्शन
बाइट - सुखदेव देवासी
प्रदेश अध्यक्ष रायका समाज
जिला मुख्यालय के बांगड़ अस्पताल में बुधवार को सैकड़ों की तादाद में देवासी समाज के लोगों ने सिरियारी थानाधिकारी गिरवर सिंह की गाड़ी रुकवा कर विरोध प्रदर्शन किया और सिरियारी थाना अंतर्गत सिचाना गांव में बीते 2 जून को राजपूत समाज के एक परिवार एवं देवासी समाज में हुई आपस में रुपये के लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष में देवासी समाज के घायल हुए युवक ओगड़ राम को पुनः अस्पताल में भर्ती करने और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा देने की मांग की। देवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव देवासी सहित सैकड़ों समाज बंधु बांगड़ पुलिस चौकी के बाहर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया । पुलिस प्रशासन से उक्त सिचाना मामले में देवासी समाज के युवक ओगड़ राम को पुनः अस्पताल में भर्ती करने की मांग की ।उनका आरोप था कि अस्पताल प्रशासन राजनीतिक दबाव के चलते देवासी समाज के युवक को डिस्चार्ज कर दिया जिससे उसकी जान को खतरा है गौरतलब रहे कि बीते 2 जून को सिचाना गांव में राजपूत समाज के एक परिवार और ओगड़ राम देवासी के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर आपस में खूनी संघर्ष हुआ । दोनों की ओर से मुकदमा दर्ज है । तो वही देवासी समाज द्वारा पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी गौतम जैन भानगढ़ चौकी पहुंच समाज बंधुओं से समझाइश करते हुए एसपी साहब से मिलने को कहा उसी के चलते समाज के लोग पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी से मिले और अपनी समस्या बताएं एस पी को लिखित में पेश की ।जिसमे पीड़ित को पुनः अस्पताल में भर्ती कर उसका सही रूप से इलाज करने के बाद आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन पीड़ित परिवार और समाज बंधुओं को दिया। तब जाकर देवासी समाजबंधु माने।
रिपोर्ट - सुरेश पंवार मारवाड़ जंक्शन
0 टिप्पणियाँ