साण्डेराव पुलिस ने 20 दिनों में दुसरी बार स्कार्पियो में 331 किग्रा पोस्ट डोड़ा बरामद किया
पुलिस नाकेबंदी के बाद तेज गति से भगाने के दौरान अनियंत्रित स्कार्पियो पलटी,पोस्ट-डोड़ा तस्कर हुआ फरार
पाली
डोड़ा पोस्त की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी लगने के बाद भी तस्कर इसकी तस्करी करने नहीं आ रहें है,इधर नगर पालिका और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावोंको मध्यनजर रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देश पर चलाएं जा रहे लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के लिए पुलिस-प्रशासन की और से विशेष अभियान के तहत शनिवार अल सुबह नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी ले रही थी थाना प्रभारी धोलाराम ने बताया कि इस दौरान दुजाना आॅवर ब्रिज साण्डेराव में नाकेबंदी के दौरान एक बिना नंबरी स्कार्पियो तेज गति से आ रही थी जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो स्कार्पियो चालक ने वाहन को वापस घुमाया जिस पर संदेह होने पर थानाधिकारी धोलाराम परिहार मय पुलिस टीम के वाहन का पिछा किया व फोरलेन हाइवे पर चढ़े तो स्कार्पियो पाली की तरफ जाती हुई दिखाई दी जिसका पीछा किया तो स्कार्पियो चालक ने तेज गति साण्डेराव फोरलेन सर्विस लाइन की तरफ घुमाया तो स्कार्पियो पलटी खा गई और स्कार्पियो सवार व्यक्ति मौका देखकर पड़ोस के खेतों और बबूल की झाड़ियों की तरफ भाग गया। पुलिस को 20 दिनों के अंतराल में दुसरी बार स्कार्पियों में प्लास्टिक के 18 कट्टो में भरा 331 किग्रा पोस्ट डोड़ा बरामद कर वाहन को जब्त किया गया।पुलिस ने मामले को दर्ज कर फरार तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानो पर दबिश दी जा रही है।पुलिस को संभावना है कि आरोपी शीघ्र पुलिस की पकड़ में आएंगे।
पुलिस को देखकर तस्करों ने भगाई स्कार्पियो,तेज गति से अनियंत्रित स्कार्पियो पलटी तस्कर भाग छुटे:-
जिले के साण्डेराव थानाधिकारी धोलाराम परिहार की टीम ने लगातार तस्करों का पीछा किया तो वे फोरलेन हाइवे के संपर्क सड़क से स्कार्पियों को दौड़ाए जा रहे थे कि अचानक एक साण्डेराव-दुजाना फोरलेन हाइवे पुलिया के पास स्कार्पियो पलटी खा गई,इधर पुलिस को पीछे देख तस्कर मौके से भाग निकले।मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने स्कार्पियो से 18 प्लास्टिक के कट्टो में भरा 331 किग्रा पोस्ट डोड़ा बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा है।
बीस दिनों में दुसरी बड़ी कार्यवाही:-
साण्डेराव थानाधिकारी धोलाराम परिहार के सानिध्य में पुलिस टीम ने बीस दिनों के अंतराल में नशे के सौदागरों के खिलाफ दुसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में पोस्ट-डोड़ा से भरी स्कार्पियो जब्त की है,जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रहा है। इसके पहले 11 अक्टूबर को बिरामी के पास नाकेबंदी में 143 किग्रा पोस्ट डोड़ा बरामद कर दो वाहन जब्त करते हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
गठित पुलिस टीम में यह रहे मौजूद:-
थानाधिकारी धोलाराम परिहार,रविन्द्र कुमार हंस,मांगीलाल मीणा,रामचंद्र गोदारा,लच्छाराम,जनार्दन सिंह,कुंदन सिंह,टेपरराम सोलंकी मौजूद थे।
टीम news27rajasthan


0 टिप्पणियाँ