शिक्षक ने छात्रा को भेजें अश्लील मैसेज और वीडियो गांव में फैला आक्रोश
तत्काल प्रभाव से प्रशासन पहुंचा मौके पर शिक्षक को किया एपीओ।
मारवाड़ जंक्शन पाली
बाईट- प्रेम प्रकाश
प्रधानाचार्य कंटालिया विधालय
पाली जिले के मारवाड जंक्शन उपखंड के कंटालिया ग्राम के राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत एक प्रथम ग्रेड ग्रेड शिक्षक वेदपाल यादव ने अपने ही विद्यालय की छात्रा को अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने पर माहौल गरमाया।छात्रा की शिकायत पर परिजन विद्यालय पहुंचे और आक्रोश जताया तो वहीं सूचना से ग्रामवासी भी एकत्र हो गए और तुरंत प्रभाव से शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे ।सूचना पाकर पाली से जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि विद्यालय पहुंचे और तुरंत प्रभाव से अध्यापक को जिला मुख्यालय एपीओ कर दिया गया। वहीं इस घटना को लेकर पूरे गांव में आक्रोश है और शिक्षक के खिलाफ और कठोर कार्रवाई करने की मांग ग्रामीण कर रहे।
।
रिपोर्टर- सुरेश पंवार


0 टिप्पणियाँ