BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

अवैध डोडा पोस्त से भरी स्कार्पियो जब्त तस्कर भागने में कामयाब


अवैध डोडा पोस्त से भरी स्कार्पियो जब्त तस्कर भागने में कामयाब

पाली





बाइट- धोला राम परिहार, थानाधिकारी सांडेराव


पाली जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए चल रहें विशेष अभियान के तहत पुलिस लगातार तस्करों को पकड़ कर पोस्ट डोड़ा बरामदगी कर रहीं हैं।आगामी पंचायत चुनावों में मादक पदार्थों का वितरण कर मतदाताओं को रिझाने के प्रयास की आंशका के चलते जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी के 

 निर्देश पर चलाएं जा रहे लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के लिए पुलिस-प्रशासन की और से विशेष रूप से नाकेबंदी एवं गश्त अभियान जारी है। इसके तहत मंगलवार को साण्डेराव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पकड़ा है। पुलिस टीम  सिंदरू से जादरी रोड़ पर गश्त कर रहे थे गश्त के दौरान सामने से एक स्कार्पियो तेज गति से आ रही थी जिसे रूकने के लिए इशारा किया तो स्कार्पियो चालक ने गाड़ी को नही रोक कर तेज गति से वापस घुमाया और कोरा नाडा व बाबा रामदेव मंदिर की और कच्चे रास्ते की तरफ तेज गति से भगाने लगे जिस पर पुलिस को संदेह होने पर उसका पीछा किया तो स्कार्पियो में अगली सीट पर दो व्यक्ति बैठे दिखाई दिए,स्कार्पियो के काले शीशे लगें हुए थे। तस्करों ने स्कार्पियो को कोरा नाडा के पास बरसाती नाले में गाड़ी उतार दिया,कच्चे रास्ते में अग्रेंजी बबूल के कांटे अधिक होने से स्कार्पियो पंचर हो जाने के बाद आरोपी जंगल में झाड़ियों से  छुपते छुपाते हुए भाग निकले। पुलिस ने इस स्कार्पियो से कुल 25 प्लास्टिक के कट्टो से 437 किलो पोस्ट डोड़ा बरामद कर वाहन को जब्त किया।साण्डेराव पुलिस को 30 दिनों के अंतराल में तीसरी बार स्कार्पियों में  प्लास्टिक के 25 कट्टो में भरा 437 किग्रा पोस्ट डोड़ा बरामद कर वाहन को जब्त किया गया।पुलिस ने मामले को दर्ज कर फरार तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानो पर दबिश दी जा रही है।पुलिस को संभावना है कि आरोपी शीघ्र पुलिस की पकड़ में आएंगे।


पुलिस को देखकर तस्करों ने भगाई स्कार्पियो,कच्चे रास्ते में  पंचर हो जाने के बाद भाग छुटे

 साण्डेराव थानाधिकारी धोलाराम परिहार की टीम ने लगातार तस्करों का पीछा किया तो वे जादरी रोड़ से कोरा नाडा व बाबा रामदेव मंदिर की तरफ जाने वाले कच्चे रास्तों से स्कार्पियों को दौड़ाने पर आगे के दोनों टायर पंचर हो जाने व रास्ते में स्कार्पियो  फस जाने के बाद पुलिस को पीछे देख तस्कर मौके से भाग निकले।मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने स्कार्पियो से 25 प्लास्टिक के कट्टो में भरा 437 किग्रा पोस्ट डोड़ा बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।


तीस दिनों में तीसरी बड़ी कार्यवाही

 साण्डेराव थानाधिकारी धोलाराम परिहार के सानिध्य में पुलिस टीम ने तीस दिनों के अंतराल में नशे के सौदागरों के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में पोस्ट-डोड़ा से भरी स्कार्पियो जब्त की है,जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रहा है। इसके पहले 11 अक्टूबर को बिरामी के पास नाकेबंदी में 143 किग्रा पोस्ट डोड़ा बरामद कर दो वाहन जब्त करते हुए दोनों तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। वही 31/10/20 को दुजाना पुलिया के पास नाकेबंदी में स्कार्पियो से 331 किलों पोस्ट डोड़ा बरामद कर वाहन को जब्त किया गया था।

 जन्मदिन की खुशीयां छोड़ी और डियूटी के लिए गश्त पर निकले

थानाधिकारी धोलाराम परिहार के जन्मदिन पर  परिवारजनो के साथ कुछ मित्रों की और से खुशी का इजहार करने आए थे,जबकि खुशी से पहले उन्हे अपना फर्ज अदा करने के लिए डियूटी करते हुए सिंदरू जादरी रोड़ पर गश्त को निकले और एक बड़ी कामयाबी हासिल हो गई।

 गठित पुलिस टीम में यह रहे मौजूद

थानाधिकारी धोलाराम परिहार,मांगीलाल मीणा,रामचंद्र गोदारा,जनार्दन सिंह,कुंदन सिंह,टेपरराम सोलंकी,जमनादास,मोहनराम मौजूद थे।




टीम -news27rajasthan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ