बैंक से रुपए गिनने के बहाने रुपए चुराने वाला गिरोह का पर्दाफाश दो आरोपी गिरफ्तार
सादडी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।
पाली
जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के निर्देशानुसार सादड़ी थाना अधिकारी सुरजाराम मय जाब्ता द्वारा 2 दिन पूर्व ही बैंक से एक बुजुर्ग के रुपए गिनने के बहाने एक लाख रुपये चोरी करने वाले शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों ने सादडी ,सांडेराव, और फालना क्षेत्र में अनेक चोरियों को कबूला।
पुलिस द्वारा बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज और गहन अनुसंधान करने पर उक्त शातिर चोरों को पकड़ने में कामयाबी पाई।
पुलिस उक्त शातिर चोरों से गहन पूछताछ में जुटी है तो पुलिस को और भी बड़ी चोरियों के खुलासे के आसार है।
गिरफ्तार दोनों चोरों ने सादड़ी के यूको बैंक और फालना की एसबीआई बैंक में चोरी की वारदात को कबूला।
गिरफ्तार किए गए आरोपी एक महाराष्ट्र का और एक सिरोही जिले का है ।


0 टिप्पणियाँ