रेगर समाज कंटालिया ने रेखा हत्याकांड को लेकर sp को दिया ज्ञापन
कंटालिया पाली
कंटालिया कस्बे के ताराचंद (रैगर) मौर्य, जिनकी पुत्री रेखा जिसकी उम्र 22 वर्ष थी। वो दिनांक 16 फरवरी 2021 को सांय कालीन अचानक गांव से लापता हुई। जिसकी एफ आई आर भी उनके पिताजी द्वारा दर्ज करवाई गई थी। तत्पश्चात पुलिस एवं रेखा के परिवार, गांव के समाज बंधुओं एवं ग्रामीणों द्वारा कई जगहों पर उसकी तलाश की गई। परंतु कोई भी सुराग नहीं मिला।
अचानक दिनांक 21 फरवरी 2021 को प्रातः सूचना मिली कि कंटालिया गांव के तालाब में एक शव तैर रहा है। सूचना मिलने पर परिवार एवं गांव के समाज बंधुओं, सरपंच सहित वहां तालाब पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के साथ शव को बाहर निकलवाया गया। तब पता चला कि यह शव तो रेखा रैगर का ही है । साथ ही शव की स्थिति देखते हुए कि रेखा की जीभ बाहर निकली हुई थी व शरीर पर फफोले पड़े हुए थे, चमड़ी गल चुकी थी और शव बुरी तरह से बदबू मार रहा था। शरीर भी पानी से पूरा फूला हुआ था।
रेखा की जीभ का बाहर होना यह पुष्टि करता है की उसकी मृत्यु सामान्य नहीं होकर बहुत ही दर्दनाक तरीके से हुई है। जिससे उसके( रेखा) साथ अन्य शारीरिक जघन्य अपराध होने का भी पूर्ण रूप से अंदेशा है। जिसको लेक्ट कंटालिया गांव के समाज बंधु एवं ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है और उनके उनके द्वारा इसके साथ जघन्य अपराध होने से भी नकारा नहीं जा सकता है। रेखा के साथ अचानक घटित उपरोक्त जघन्य अपराध की त्वरित निष्पक्ष जांच एवं उसके परिवार को न्याय दिलाने हेतु दिनांक 24 फरवरी 2021 को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा एवं इस मामले की निष्पक्ष जाँच करवा कर दोषियों को अतिशीघ्र सजा दिलाये ताकि समाज में पुनः इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो।
रिपोर्टर -असगर कंटालिया





0 टिप्पणियाँ