BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

ठगी की वारदात करने वाली दो महिलाओ को किया गिरफ्तार

 ठगी की वारदात करने वाली दो महिलाओ को किया गिरफ्तार 

पाली



जिले के तख्तगढ थाना पुलिस ने महिलाओ के साथ ठगी व धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने वाली दो महिलाओ को मध्यप्रदेश के मंदसौर से गिरफ्तार कर ठगी गए जेवर बरामद किए।

थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी के अनुसार तख्तगढ के रामदेवरोड़ निवासी प्यारीदेवी ने रिपोर्ट देकर बताया कि नो फरवरी को वह उसकी सहेली गोदावरी देवी के घर सैनिक कालोनी गई हुई थी।

जंहा पर दो महिलाए आई और उन्होने अपने आप को घी बेचने वाली बताकर कहा कि हमारे पास सोने के बिस्किट है और हम सस्ते मे देंगे।

उन महिलाओ ने हमे बातो मे उलझाकर एक-एक प्लास्टिक की थैली दे दी,जिसमे छोटे-छोटे बिस्किट थे और ठगी करते हुए हमसे करीब एक तोला सोने के जैवर व बीस हजार रूपये की नकदी लेकर हमारे साथ धोखाधड़ी की।

पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम बनाकर मुखबीरी सुचना व अन्य जानकारी के आधार पर सुमनबेन पत्नि महादेव भाई बावरी निवासी अहमदाबाद व सुधाबेन पत्नि रमेशभाई बावरी निवासी अहमदाबाद को गिरफ्तार कर जैवर बरामद किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ