सिरियारी थाने का घेराव कर दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग
पाली
सिरियारी थाना क्षेत्र के जोजावर में मोबाइल की दुकान चलाने वाले युवक द्वारा एक नाबालिग छात्रा से 8 बार दुष्कर्म करने एवं ब्लैकमेलिंग करने से परेशान छात्रा द्वारा जहर पीकर आत्महत्या करने के प्रयास के बाद हिन्दू संगठनों द्वारा इस घटना के विरोध में आज जोजावर के बाजार बंद रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर जोजावर में सिरियारी सहित आसपास के थानों की पुलिस व आरएसी के जवान मुस्तेद नजर आ रहे हैं । इस घटना के विरोध में व्यापार संघ, हिन्दू वीर सेना सहित अन्य संगठनों ने जोजावर में मंगलवार को बाजार बंद कर सिरियारी थाने का घेराव कर co सोजत हेमन्त जाखड़ को sp के नाम ज्ञापन सौपा ज्ञापन में इस मामले को लवजिहाद का मामला बताते हुए इस मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है ।
यह है मामला
गौरतलब है कि सिरियारी थाना क्षेत्र के जोजावर में मोबाइल शॉप चलाने वाले एक युवक ने नाबालिग छात्रा के साथ एक वर्ष में आठ बार दरिंदगी की। इसके बाद पीड़िता ने 19 मार्च को जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। छात्रा द्वारा खुदकुशी करने के प्रयास की जानकारी मिलने पर इस घटना के विरोध में व्यापार संघ, हिन्दू वीर सेना सहित अन्य संगठनों ने जोजावर में मंगलवार को बाजार बंद कर सिरियारी थाने का घेराव कर co सोजत हेमन्त जाखड़ को sp के नाम ज्ञापन सौपा ज्ञापन में इस मामले को लवजिहाद का मामला बताते हुए इस मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है ।
रिपोर्टर -रमेश दायमा





0 टिप्पणियाँ