सड़क किनारे पड़ी रेत के कारण बाइक से गिरी महिला की घटनास्थल पर ही मौत
बगड़ी नगर पाली
बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के सारंगवास गांव में रविवार को बाइक से गिरी महिला की मौत थाना प्रभारी बाबूलाल जांगिड़ ने बताया कि रविवार को बाइक सवार पुष्पा पत्नी श्रवण सिंह उम्र 35 साल जाति रावत निवासी सतरुगिया पुलिस थाना बगड़ी नगर जो रविवार सुबह करीबन 10 बजे अपने जेठ के साथ मोटरसाइकिल पर गुडा कला से सारंग वास की तरफ आ रहे थे । रोड पर रेत व खड्डा होने से पुष्पा असंतुलित हो कर मोटरसाइकिल से रोड़ पर गिर गई जिससे पुष्पा के सिर में गम्भीर चोट लगने से पुष्पा की मौके पर मौत हो गई मृतका के शव को CHC बगड़ी नगर में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
रिपोर्टर-रमेश दायमा

0 टिप्पणियाँ