BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

 एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

- दो आरोपी गिरफ्तार, 23 एटीएम कार्ड व कार बरामद

- राजस्थान, गुजरात, एमपी, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों में की वारदातें

पाली 



बाइट-गौतम जैन थाना प्रभारी कोतवाली

एटीएम कार्ड बदलकर आमजन से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया है। गिरोह से 23 एटीएम कार्ड व कार बरामद की है। गिरोह ने राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में दो दर्जन से अधिक वारदातें करना कबूला है। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के अनुसार गत दिनों वीर दुर्गादास नगर निवासी निर्मल पारख पुत्र गुमानमल जैन बैंक ऑफ बड़ौदा पाली के एटीएम से पैसे निकाल रहा था, तभी पीछे खड़ा एक लडक़ा आया और बोला कि आपके रुपए नहीं निकल रहे हैं, मैं निकालकर दे देता हूं। उसने उसके एटीएम कार्ड से 35 हजार रुपए निकाले और उसके हाथ में दूसरा एटीएम थमा दिया। मोबाइल पर रकम निकालने का मैसेज आया।

ठगी की जानकारी होने पर उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह, सीओ सिटी निशांत भारद्वाज, कोतवाली प्रभारी गौतम जैन की टीम ने सीसीटीवी खंगाले और हुलिए के आधार पर पीछा किया। टीम ने गिरोह के आरोपी पंकज शर्मा पुत्र दिनेश ब्राह्मण निवासी भंगनपुर प्रयागराज उतरप्रदेश हाल संग नियर सांई नगर अंधेरी ईस्ट मुम्बई व उसके साथी अल्ताफ पुत्र हमीद शेख निवासी अंधेरी ईस्ट मुम्बई को गिरफ्तार किया ।


रिपोर्टर-रमेश दायमा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ