सोजत उपप्रधान ओझा का अपहरण कर फिरोती के मांगे 50 लाख,
लड़की से साथ विडियो वायरल की धमकी देकर 18 लाख वसुले
पुलिस ने 12 घंटों में मामले का खुलासा करते हुए चार जनों को किया गिरफ्तार
सोजत पाली
बरामद पिस्टल
बाइट -उप अधीक्षक सोजत डॉ हेमन्त जाखड़
जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के आदेश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ तेजपाल सिंह पुलिस उप अधीक्षक डॉ हेमंत कुमार जाखड़ के सुपरविजन सीआई रामेश्वर लाल भाटी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन कर इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे में इस मामले का खुलासा करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उप अधीक्षक डॉ हेमंत कुमार जाखड़ एवं सीआई रामेश्वर लाल भाटी ने बताया कि थाना क्षेत्र के खारिया नीव निवासी एवं पंचायत समिति उप प्रधान कन्हैयालाल ओझा ने अपने ही गांव के चार जनों के विरुद्ध षडय़ंत्र रच अपहरण कर ले जाने,लडक़ी के साथ वीडियों बना वायरल करने की धमकी देने एवं फिरोती के पचास लाख रुपयें की मांग करने व उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि 10 मई को खारियानीव निवासी महेंद्र जाट पुत्र मोहनलाल निवासी खारिया नींव मेरे बेरे पर आया तथा उसने कहा कि मेरे दोस्त की कोर्ट मेरिज करने के बारे में आपसे राय लेनी है तब वह महेंद्र जाट की मोटरसाईकिल पर बैठकर खारियानींव ग्राम गया। वहां एक बोलोरो गाड़ी खड़ी थी। मुझे उस में बैठने को कहा तो मेने उसमे बैठने से मना कर दिया। इतने में बोलोरो में सवार तीन-चार व्यक्ति नीचे उतरे तथा एक व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर पिस्तोल तानी तथा बोलोरो गाड़ी में जबरन डालकर उसका मोबाइल छीन कर बंद कर दिया। तभी मैंने देखा कि उस बोलेरो गाड़ी में एक लडक़ी बैठी थी। बोलेरो में बैठे व्यक्तियों ने मेरे आंखों पर काली पट्टी बांधकर एवं मुंह पर रुमाल बांधकर उसके बाद करीब दो ढाई घंटे बाद अंधेरे में एक जंगल में पहुंचे वहां मुझे धमकाया की इस लड़की के कपड़े खोल तो मैंने मना किया जिसके बाद इन लोगों ने मेरे कनपटी पर पिस्तौल तानी तथा कपड़ा खोलने पर मजबूर किया जिसके बाद उन लोगों ने एक वीडियो बनाया और कहा कि तेरा वीडियो बन गया है हम कहे जैसा कर उसके बाद मेरे से 50लाख रुपए की मांग की। इसके बाद वीडियों वायरल करने की धमकी दी तथा कहा कि सुबह तक रुपयों की व्यवस्था नहीं हुई तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।उसके बाद मेने डर के मारे मित्र बोरुंदा निवासी नारायणलाल जाट,वीरावास निवासी महेंद्र जाट तथा पाचुंडा निवासी भंवरलाल माली से मोबाईल से फोन कर उनसे उधार रुपए मांगे तब 11 मई को रुपयों की व्यवस्था नहीं होने पर इन लोगों ने मेरे को जंगल में लेकर घूमते रहे तथा डरा धमका कर ब्लैकमेलिंग करते रहे जिसके बाद मैं परेशान हो गया मेरे दोस्त नारायण जाट निवासी बोरुंदा से 15 लाख रुपए की व्यवस्था करने को कहा फिर दिन में खेत से मौका देख कर भागा तो इन सभी ने मेरा पीछा कर वापस मुझे पकड़कर मेरे साथ मारपीट की। फिर मे मेरे डर के मारे 15 लाख रुपए 14 मई को मेरे दोस्त नारायण से महेंद्र एवं उनके दोस्तों द्वारा बताई गई जगह पर उनके दो व्यक्तियों को दिलवाए गए मैंने महेंद्र कहे अनुसार मंगलाराम जाट से 2 लाख रुपए महेंद्र के दोस्त किशन लाल माली निवासी सोजत को दिलवाए एवं मेरी जेब में रखे 95 हजार रुपए महेंद्र एवं उनके दोस्तों ने छीन के ले लिए फिर मुझे 14 मई को मालकोसनी के पास छोड़ दिया। पुलिस ने ओझा की रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए महेंद्र, महेश, माणक,लीलाराम,कपिल एवं लड़की का नाम सहारा को गिरफ्तार किया है।
यह थे टीम में
सीआई रामेश्वर लाल भाटी,उप निरीक्षक मोहन सिंह भाटी, एएसआई चेलाराम, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार,बिंजा राम, कांस्टेबल नटवर सिंह,श्यामलाल नाथूराम,सुरेश कुमार,जसवंत सिंह,महेंद्,महेशचंद,सचिन, ओमप्रकाश किशोर राम,मुकेश चौधरी,सरोज,बाबूलाल,दिनेश कुमार आदि शामिल थे।
रिपोर्ट नथाराम बोराणा



0 टिप्पणियाँ