कंठी लूट के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सादड़ी पाली
गत 16 मई को सादड़ी थाना क्षेत्र के बडौद गांव में एक बुजुर्ग महिला की बाइक पर आई दो शातिर महिला की कंठी लूट कर ले गए थे ।
सादड़ी थाना प्रभारी सुरजाराम जाखड़ ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के निर्देश पर co हिमांशु जांगिड़ के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए कंठी लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । उन्होंने बताया कि पानी देवी पत्नी किकाराम सीरवी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर तकनीकी अनुसन्धान कर आरोपी किशनलाल उर्फ गीगाराम पुत्र मोहनलाल मीणा व सुरेश कुमार पुत्र छोगाराम मीणा निवासी कोठार नाना को गिरफ्तार किया है । आरोपी किशनलाल के खिलाफ 16 कंठी लूट के मामले में चालान हो चुका है ।
रिपोर्ट -रमेश दायमा


0 टिप्पणियाँ