BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

राजस्थान में 2 जून में मिनी अनलॉक:सप्ताह में 5 दिन सुबह 6 से 11 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति; किराना, फल, सब्जी की दुकानें खुलेंगी, शादियों पर पाबंदी जारी

राजस्थान में 2 जून में मिनी अनलॉक:सप्ताह में 5 दिन सुबह 6 से 11 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति; किराना, फल, सब्जी की दुकानें खुलेंगी, शादियों पर पाबंदी जारी

अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी

जयपुर

फाइल फोटो


राजस्थान में 2 जून से अनलॉक की शुरूआत होगी। राजस्थान सरकार ने अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी कर दी है। सरकार ने बुधवार ( 2 जून) से शुक्रवार को सुबह 6 से 11 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी है। जिलों के अंदर निजी वाहनों से सप्ताह में पांच दिन सुबह 5 बजे से दिन में 12 बजे तक आ जा सकेंगे। 8 जून से एक जिले से दूसरे जिले में पांच दिन आने जाने की अनुमति होगी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे से मंगलवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। दिन में 12 बजे बाद भी कर्फ्यू रहेगा। जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है वहां सभी बाजार नहीं खुलेंगे।

कल से 25 फीसदी कर्मचारियों के साथ सभी सरकारी ऑफिस सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक खुलेंगे, इसके बाद 7 जून से सभी सरकारी ऑफिस 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे। 10 जून के बाद सभी रोडवेज और निजी बसों को चलाया जाएगा, इसके लिए अलग से आदेश जारी होंगे। बाकी सेवाओं पर पहले वाले प्रावधान लागू होंगे। किराना, फल सब्जी की दुकानें, दूध और डेयरी का समय पहले वाला ही रहेगा।

शादी समाराेहों पर पाबंदी जारी रहेगी। स्कूल काॅलेज बंद रहेंगे। खुले बाजारों का ही सप्ताह मेें 3 दिन खोलने की अनुमति है, मॉल्स, शॉपिंग कॉम्पलेक्स फिलहाल बंद रहेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ