स्मेक के साथ गिरफ्तार कांस्टेबल को किया निलंबित
पाली
पुलिस थाना थांवला जिला नागौर द्वारा नाकाबंदी के दौरान 201 ग्राम स्मैक सहित स्वीफ्ट डिजायर कार मे सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।आरोपी शिषपाल विश्नोई निवासी भेड राकेश विश्नोई निवासी रोटू हिरालाल विश्नोई निवासी कवलीसर व पाली पुलिस का कांस्टेबल रविन्द्र विश्नोई निवासी दुगोली जिला नागौर को दस्तयाब एवं गिरफ्तार किये जाकर अपराध संख्या 87 दिनांक 31.05.21धारा8/21एन.डी.पी.एस. एक्ट पुलिस थाना थांवला पर दर्ज किया गया। उक्त गिरफ्तारशुदा व्यक्तियो मे शामिल कांस्टेबल रविन्द्र पुत्र भंवरलाल विश्नोई निवासी दुगोली जिला नागौर उक्त कांस्टेबल नम्बर 1614 जिला पाली को पुलिस आपराधिक संलिप्तता के आधार पर पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया है ।जाकर निलम्बन काल मे मुख्यालय पुलिस लाईन पाली निर्धारित किया गया है । ज्ञातव्य रहे कि विगतकाल मे पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत द्वारा आपराधिक संलिप्तता के आधार पर एक उप निरीक्षक पुलिस एवं दो कानिस्टेबलो को राज्य सेवा से बर्खास्त किया गया था।
रिपोर्ट -रमेश दायमा


0 टिप्पणियाँ