सेन्दड़ा पुलिस ने पकड़ी 50 लाख रूपये कीमत की अंग्रेजी शराब।
पंजाब से गुजरात पहुचाई जा रही थी अवैध शराब।
पाली
पाली जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के निर्देशानुसार कोरोना महामारी रेड अलर्ट महामारी लॉक डाउनलोड अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सेंदड़ा थाना अधिकारी ने गुरुवार को 50 लाख रुपए की लागत की अवैध शराब जब्त कर ट्रक में रखी 1154 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की।
थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना से पुलिस द्वारा मुख्य हाईवे पर नाकाबंदी लगवाई गई और उक्त ट्रक को रुकवा तलासी ली गई ।
ट्रक चालक द्वारा पूछताछ में उक्त 50 लाख की शराब पंजाब से लाकर गुजरात के विभिन्न जगहों में सप्लाई की जानी थी।
सेंदड़ा थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार द्वारा उक्त 50 लाख की 1154 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित ट्रक को जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया।
रिपोर्ट-रमेश दायमा



0 टिप्पणियाँ