तहसीलदार सांखला ने मृत्यु भोज पर कार्यवाही करते हुए 51 हजार का जुर्माना वसूला
भोजन को जप्त कर जरूरतमंद एवं गरीबों में बांटा
सोजत पाली
फोटो- कार्यवाही करते तहसीलदार
सोजत क्षैत्र में कोराना महामारी को लेकर प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है परन्तु क्षैत्रवासी सरकार की गाइडलाइन को अनदेखी कर रहे। एक और सोजत तहसीलदार मृत्यु भोज के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रहे हैं । मगर लोग कोराना महामारी में मानवजीवन संकट में डालकर मृत्युभोज करने से बाज नही आ रहे है प्रतिदिन कहीं न कहीं मृत्यु भोज का आयोजन होना आम बात सी हो गई है । परन्तु तहसीलदार दिपक सांखला भी अपना कर्तव्य निभाते हुए लगातार कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को निकटवर्ती ग्राम रामासनी बाला में पूर्व सरपंच जयराम सीरवी के निधन के बाद करीब 500 लोगो का भोजन बनाया गया था परंतु तहसीलदार दीपक सांखला को जब इसकी भनक लगी तो वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा कार्यवाही करते हुए 51 हजार का जुर्माना वसूल किया गया वही भोजन को जब्त कर गरीब एवं जरूरतमंदों को बांटा गया।
रिपोर्ट नथाराम बोराणा


0 टिप्पणियाँ