हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने किया मौका मुआयना जल्द हो सकता है खुलासा
पाली
मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के पांचेटीया में मंगलवार को पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन पर सूचना मिली कि पांचेटिया गांव से 1 किलोमीटर दूर कच्चे रास्ते में एक शव पड़ा हुआ है।सूचना पर मारवाड़ जंक्शन थानाप्रभारी गिरधर सिंह व co सोजत डॉ हेमन्त जाखड़ मोके पर पहुंचे जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत व उप अधीक्षक पाली तेज पाल सिंह भी मौक़े पर पहुँचे । घटना स्थल का निरीक्षण किया । शव की शिनाख्त नाराराम पुत्र गंगाराम मेघवाल उम्र 54 वर्ष हाल निवासी -भीमलिया, पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन (पाली) के रूप में पहचान हुई है। पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि मृतक नारा राम का गला धारदार हथियार से रेंता हुआ है। मृतक नारा राम राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाॅचेटिया मैं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर पदस्थापित था तथा कल दिनांक 17/5/21 को दोपहर बाद ढाई बजे स्कूल से घर के लिए निकला था। मृतक के कोई संतान नहीं है तथा प्रारंभिक जानकारी में आया है कि मृतक ब्याज पर रुपए उधार देने का धंधा भी करता है। पुलिस इस में आपराधिक प्रकरण दर्ज करके अनुसंधान किया जा रहा है। विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है ।
रिपोर्ट-रमेश दायमा


0 टिप्पणियाँ