सोजत डिप्टी हेंमत जांखड के सानिध्य में सिरियारी थाना पुलिस ने जोजावर मे किया फ्लेग मार्च
पाली
जोजावर कस्बे के मुख्य बाजार में रविवार को सोजत डिप्टी डॉ हेमंत जाखड़ के सानिध्य में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को घरों में रहने का संदेश दिया । पुलिस चौकी से शुरू हुआ फ्लैग मार्च मुख्य बाजार होते हुए फुलाद रोड़ बस स्टैंड तक निकाला गया डिप्टी जाखड़ ने कहा कि ऐसी महामारी में आमजन घरों में रहकर सरकार की गाइडलाइन की पालना करें उन्होंने कहा कि बिना मास्क व बिना काम घूमने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी हैं इस मौके पर थाना अधिकारी सुरेश सारण एएसआई रणजीत सिंह भबूता राम कैलाश श्रवण कुमार सहित पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ