मानवता की सेवा में आगे आए पूर्व सांसद जाखड़,सोजत में भेंट की दो ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीनें
सोजत पाली
कोरोंना के बढ़ते प्रकोप पर नियंत्रण के लिए भामाशाह, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने मंगलवार को सोजत उपजिला चिकित्सालय में अपने स्वयं के खर्च से 2 ऑक्सीजन कन्स्ट्रेटर मशीनें सोजत में उपखण्ड अधिकारी दौलतराम चौधरी,उप अधीक्षक पुलिस डॉ.हेमन्त जाखड़, अपर लोक अभियोजक गजेन्द्र सोनी की उपस्थिति में डॉ. अनसूया हर्ष, डॉ राजेश गुप्ता की उपस्थिति में चिकित्सालय को भेंट की गई । इस दौरान पार्षद सुनीता सोनी, पूर्व प्रधान राजेश सिंह कछवाहा,राजेन्द्र लहर चेयरमेन प्रत्याशी पार्षद मंजू गहलोत,मदन पंवार,गोविन्द दवे खोखरा, पार्षद बालमुकुन गहलोत,सत्यनारायण टांक, पार्षद बबलू,प्रकाश पंवार आदि साथ मौजूद रहे।
गौरतलब है कि पाली जिले में पांचो विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सांसद जाखड़ ने अपने खर्च से 2 -2 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीने भेंट की है,इस प्रकार पूरे जिले में कुल 29 मशीन भेंट की है। इसी के साथ ही जोधपुर में कोविड महामारी की सहायता हेतु 21 लाख जिला कलेक्टर को भेंट किए जो जरूररतमन्द कोविड मरीजों के ऑक्सीजन के लिए काम आएंगे।
रिपोर्ट नथाराम बोराणा


0 टिप्पणियाँ