BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

मारवाड़ रा रंग में नजर आया कलेक्टर अर एस पी साहब ,ऊट री सवारी कर किदी जन चेतना

 मारवाड़ रा रंग में नजर आया कलेक्टर अर एस पी साहब

ऊट री सवारी कर किदी जन चेतना

पाली, 



29 मई। बगड़ी थाना क्षेत्र के मगरा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को ऊंट पर बैठ जिला कलक्टर अंश दीप, पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत सहित अन्य अधिकारी सतरूगिया व गजनाई गांव पहुंचे तथा लोगों को कोरोना से जागरूक करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग रखने एवं मास्क का उपयोग करने की बात कही। कलक्टर-एसपी के पहुंचने पर लोगों ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया तथा बोले कि 30 सालों से अधिक समय हो गया। जब कोई जिला कलक्टर- एसपी हमारे मगरा क्षेत्र की इन उबड़-खाबड़ राहत से होते हुए हमारी सुध लेने पहुंचा। इस दौरान उनके साथ सोजत एसडीएम दौलतराम, सीओ सोजत हेमन्त कुमार थे। जिन्होंने ऊंट पर बैठकर मगरा क्षेत्र का दौरा किया।

इस दौरान सतरूगिया व गजनाई गांव के लोगों ने जिला कलक्टर को क्षेत्र की पेयजल, लाइट सहित अन्य समस्याओं से अवगत करवाते हुए समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि हमारे यहां रास्ते उबड़-खाबड़ हैं। आने-जाने में दिक्कत होती हैं। हादसा होने का भी अंदेशा रहता हैं। साथ ही कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क तक नहीं आता है। अधिकारियों ने मगरा क्षेत्र के सतरूगिया व गजनाई गांव का दौरा किया तथा आमजन को कोरोना से जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। मगरा क्षेत्र के बच्चों को जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने सैनेटाइजर, साबुन व फेस मास्क दिए।

रिपोर्ट-रमेश दायमा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ