BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

दो नाबालिग लड़कियों को किया दस्तयाब

 दो नाबालिग लड़कियों को किया दस्तयाब

पाली 



जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र में अपह्रत बालिकाओं  के अपहरण मामले में पुलिस अधीक्षक  पाली कालुराम रावत व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली डॉ तेजपालसिंह के आदेश व डॉ हेमन्त कुमार वृताधिकारी वृत सोजतसिटी के निर्देशानुसार घटना को गम्भीरता से लेते हुए सिरियारी थानाधिकारी सुरेश सारण  मय टीम ने कार्यवाही करते हुए नाबालिग लड़कियों को दस्तयाब किया गया ।थानाप्रभारी ने बताया कि टीम द्वारा तकनिकी सहयोग से प्रार्थीयो की नाबालिग को दस्तीयाब की गई। नाबालिग दोनों लड़कियों के पिता ने पुलिस थाना सिरियारी जिला पाली ने रिपोर्ट पेश कर बताया की हमारी नाबालिग लडकियो को दिनांक 25.05.2021 को शाम 6 बजे कादु गांव के मेघवाल जाति के दो युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया जिसमे बताया कि नाबालिग को बहला फुसला कर मोटर साईकिल पर बैठा कर ले गये है। हमारी नाबालिग बच्चीयो के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है अतः तुरन्त कार्यवाही करते हुए न्याय प्रदान करावे। वगैरा पर प्रकरण सं. 97/2021, 98/2021 धारा 363, 366 भादस में दर्ज कर अनुसंधान व तलाष शुरू की गई। दौरान  अनुसंधान प्रार्थीगण व गवाहान के ब्यान लिए गए एव अपह्रत नाबालिग लडकीयो के स्कुल से आयु प्रमाण पत्र लिया गया। व मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाकर टीम गठित कर नाबालिग अपहत लडकीयो को दस्तीयाब कर मेडिकल मुआयना सीएचसी जोजावर मे करवाया गया व दोनों नाबालिगो को  cwc पाली मे पेश किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ