BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

आपदा काल में पुलिसकर्मियों ने जिस धेर्य के साथ सेवा की है उसके लिए वो सम्मान के हकदार है - खुशवीरसिह

 आपदा काल में पुलिसकर्मियों ने जिस धेर्य के साथ सेवा की है उसके लिए वो सम्मान के हकदार है - खुशवीरसिह

सोजत पाली




आपदा काल में पुलिसकर्मियों ने जिस धैर्य के साथ व्यवस्था बनाने के लिए कड़ी धूप में भूख प्यास की परवाह किए बिना समर्पित भाव से सेवा की है उसके लिए वह सम्मान के हकदार है वैश्विक महामारी कोविड 19 में सभी विभाग के कर्मचारियों एवं सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता तथा भामाशाहों ने जिस तरह से एकजुट होकर वैश्विक महामारी का मुकाबला किया है वही हमारी असली शक्ति है,  मारवाड़ जंक्शन विधायक खुशवीर सिंह ने सोजत पुलिस थाना परिसर में अभिनव कला मंच एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में प्रेरक भामाशाह अनोप सिंह लखावत की अगुवाई में कोरोनावारियरस सम्मान समारोह में बोलते हुए व्यक्त किए। उन्होंने इस मौके पर्यावरण की रक्षा करने के लिए ओरण संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कही। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर तेजपाल सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी की प्रचंड लहर का मुकाबला सभी के सहयोग से हो पाएगा पुलिसकर्मियों ने आमजन की सुविधा के लिए  कोरोना संक्रमण काल में सराहनीय सेवाएं प्रदान की है उनका सम्मान कर सामाजिक संस्थाओं ने एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। वहीं पुलिस उप अधीक्षक डॉ हेमंत कुमार ने कहा कि वैश्विक महामारी की पहली एवं दूसरी लहर में कोरोनावारियरस सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भामाशाहों का सहयोग सराहनीय रहा है। इस मौके सीआई रामेश्वर भाटी भामाशाह अनोप सिंह लखावत चेतन व्यास,राम भजन बंसल पुष्पतराज मुणोत,श्याम लाल व्यास ,ताराचंद सैनी,रामकिशोर राठौड़ ,राकेश पंवार,प्रकाश सोनी,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे। पुलिस कर्मियों का छाता एवं पानी की बोतल देखकर बहूमान किया गया।


रिपोर्ट नथाराम बोराणा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ