BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

जिले में 93 स्थानों पर शनिवार को होगा कोविड टीकाकरण

 जिले में 93 स्थानों पर शनिवार को होगा कोविड टीकाकरण

पाली शहर में 6 व सोजत शहर में 3 स्थान पर लोगों को लगेगी वैक्सीन


फाइल फोटो

पाली, 11 जून 2021

     जिले में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 93 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित कर कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा। 

     जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि शनिवार 12 जून को जिले में 70 जगहों पर तृतीय चरण के 45 प्लस को प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज तथा हैल्थ केयर वर्कस एवं फ्रंट लाईन वर्कर की द्वितीय डोज लगाई जाएगी। वहीं चतुर्थ चरण में 1 स्थानों पर 18 प्लस के आयुवर्ग के लोगों को स्लाॅट मिलने पर तथा 22 स्थानों पर 18 प्लस के लोगों को आनसाइट पर वैक्सीन लगाई जाएगी। 

     सीएमएचओ डाॅ.आरपी मिर्धा ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन अभियान में पाली शहर में 6, सोजत शहर में 3, खारची ब्लाॅक में 16, पाली ब्लाॅक में 12, रानी ब्लाॅक में 7, सोजत ब्लाॅक में 5,देसूरी ब्लाॅक में 10, बाली ब्लाॅक में 14, सुमेरपुर ब्लाॅक में 20 स्थानों पर वैक्सीनेशन के लिए सत्र आयोजित कर कोविड से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। 

यहां पर लगेगा 18 प्लस से अधिक की आयु वर्ग के लोगों को टीका

सीएमएचओ डाॅ.आरपी मिर्धा ने बताया कि शनिवार को सोजत सिटी के उपजिला अस्पताल में बूथ संख्या एक पर 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों का स्लाॅट अलाॅट होने वाले लोगों का ही टीकाकरण किया जाएगा।

यहां आनसाइट पर 18 प्लस से अधिक लोगों का टीकाकरण

 सीएमएचओ डाॅ.मिर्धा ने बताया कि शनिवार को को वैक्सीनेशन की उपलब्धता के देखते हुए निर्धारित स्थानों पर ही 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों का आनसाइट पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खारची ब्लाॅक में सीएचसी खारची बूथ एक, पीएचसी कंटालिया, आउवा, बांता, राणावास, पांचेटिया, राजकीय विद्यालय सारण, अटल सेवा केंद्र मुसालिया, पाली ब्लाॅक में सबसेंटर भांवरी, सांपा, डिंगाई, सोनाईमांझी, रानी ब्लाॅक में सबसेंटर वरकाणा, बालराई, पिलोवनी, किशनपुरा, भादरलाउ, बाली ब्लाॅक में सबसेंटर कुण्डाल, दानवरली, कोरवा, गोरिया तथा सुमेरपुर ब्लाॅक में सीएचसी सांडेराव, पीएचसी चाणोद, पावा, नोवी, बांकली, बामनेरा, ढोला, सबसेंटर जवाई बांध, पोमावा, कानपुरा, पालड़ीजोड़, खिवांदी, बसंत, लापोद, बिठूड़ा, कोरटा, दुजाना, गलथनी, बलाना, सिन्दरू में आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्रों पर पर 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों का आॅनसाइट पर ही रजिस्ट्रेशन कर कोविड का वैक्सीनेशन किया जाएगा।

इन स्थानों पर होगा 45 से अधिक की आयु के लोगों का टीकाकरण-

 डिप्टी सीएमएचओ डाॅ.विकास मारवाल ने बताया कि पाली शहर स्थित बांगड़ अस्पताल में सखी सेंटर के पास बूथ पर, यूपीएचसी नाडी मोहल्ला, टैगोर नगर, हाउसिंग बोर्ड, प्रताप नगर, मंडिया रोड, सोजत सिटी में उपजिला अस्पताल में बूथ संख्या दो व सोजत सिटी में ही मगरिया बेरा स्कूल सोजत, खारची ब्लाॅक में सीएचसी खारची, सिरीयारी, जोजावर, पीएचसी पांचेटिया, कंटालिया, आउवा, सारण, सबसेंटर हिंगोला खुर्द, पाली ब्लाॅक में सीएचसी मणिहारी, पीएचसी लांबिया, गुड़ाएंदला, सबसेंटर जवड़िया, हेमावास, मादड़ी, भांगेसर (बोमादड़ा), वडेरवास (रामपुरा), रानी ब्लाॅक में सबसेंटर रायपुरिया, खरोकड़ा, *सोजत ब्लाॅक में सीएचसी बगड़ी नगर, चंडावल नगर, पीएचसी अटपड़ा, रूपावास, धाकड़ी*, देसूरी ब्लाॅक में सीएचसी नाडोल, सादड़ी, घाणेराव, सबसेंटर डायलाना कलां, डायलाना खुर्द, गांथी, आणेवा, गुड़ा पाटियान, छोड़ा, विरमपुरा रेबारियान, बाली ब्लाॅक में सीएचसी बाली, बेड़ा, पीएचसी फालना, लुणावा, बिसलपुर, शिवतलाव, सबसेंटर कुण्डाल, दानवरली, कोरवा, गोरिया गांव में 45 प्लस से अधिक की आयुवर्ग के प्रथम व द्वितीय डोज एवं फ्रंटलाइन वर्कर व हैल्थ केयर वर्कर को द्वितीय डोज का कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा।

रिपोर्ट-रमेश दायमा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ