BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

लूट की वारदातो का राजफाश कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

 लूट की वारदातो का राजफाश कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना हल्‍का क्षेत्र जैतारण में घटित 04 शराब ठेका लूट की वारदात सहित कुल 06 वारदातो का पर्दाफाश। 

थाना हल्‍का क्षैत्र में चलते राहगीरो से 02 लूट की वारदातों का भी पर्दाफाश।

लूट की वारदात में दो आरोपी गिरफतार व एक बाल अपचारी निरूद्।  




जैतारण थाना प्रभारी-सहदेव चौधरी

 पाली

पुलिस थाना जैतारण क्षेत्र में कुछ लूट की वारदातें घटित हुई जिनकों गम्‍भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत व  सुरेश कुमार पुलिस उप अधीक्षक वृत जैतारण व  सहदेव चौधरी थानाधिकारी पुलिस थाना जैतारण के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में एक विशेष टीम गठित की गई।पुलिस अधीक्षक रावत ने बताया कि उक्‍त विशेष टीम द्वारा गोपनीय व तकनीकी जानकारीयां एकत्रित की गई, कई संदिग्‍ध लोगों से पूछताछ की गई, कई संदिग्‍ध लोगों के फोटोग्राफ पिडित  पक्षों को दिखाये गये। घटना का समय अधिकतर शाम का होने से शाम के समय कई पुलिसकर्मियों को मोटर साईकिल पर लगाया गया। टीम ने कठोर परिश्रम किया। दिनांक 14.07.2021 को पुन: लूट की वारदात घटित हुई जिसमें प्रार्थी से आरोपियों के हुलिये के बारे में विवरण प्राप्‍त किया गया तो दो संदिग्‍ध व्‍यक्ति  जितेन्‍द्र नाथ पुत्र किशोर नाथ जाति नाथ उम्र 19 साल निवासी छितरीया पुलिस थाना सोजत सीटी हाल गरनीया पुलिस थाना जैतारण जिला पाली राकेश बावरी पुत्र जोगाराम जाति बावरी उम्र 22 साल निवासी गरनीया पुलिस थाना जैतारण जिला पाली को पकडा गया और उनसे पूछताछ की गई तो एक बाल अपचारी को भी अपने साथ रखकर वारदात को अन्‍जाम देना स्‍वीकार किया। गहनता से पूछताछ करने पर उक्‍त आरोपियों ने निम्‍न वारदाते करना स्‍वीकार किया है वारदातो का विवरण

(1) प्र.स्‍. 88 दिनांक 16.02.2021 धारा 458, 392 भादस व 3/25 आर्म्‍स एक्‍ट पुलिस थाना जैतारण में ग्राम चावण्डिया कंला में शराब ठेका लूट। 

(2) प्र.स. 138 दिनांक 20.03.2021 धारा 457,392/34 भादस व 3/25 आर्म्‍स  एक्‍ट  पुलिस थाना जैतारण में ग्राम लौटोती में शराब ठेका लूट। 

(3) प्र.स. 170 दिनांक 12.04.2021 धारा 457,392/34 भादस व 3/25 आर्म्‍स  एक्‍ट  पुलिस थाना जैतारण में ग्राम देवली कंला में शराब ठेका लूट। 

(4) प्र.स. 187 दिनांक 23.04.2021 धारा 392/34 भादस व 3/25 आर्म्‍स एक्‍ट पुलिस थाना जैतारण में कस्‍बा जैतारण में देवरिया रोड पर शराब ठेके के बाहर 

   सैल्‍समैन से लूट। 

(5) प्र.स. 271 दिनांक 03.07.2021 धारा 392/34 भादस पुलिस थाना जैतारण में 

  ग्राम बैडकंला में राहगीर से लूट । 

(6) प्र.स. 293 दिनांक 14.07.2021 धारा 392/34 भादस पुलिस थाना जैतारण में 

   ग्राम देवली कंला में राहगीर से लूट 


तरीका वारदात घटना

 आरोपियों व बाल अपचारी द्वारा थाना क्षैत्र जैतारण में ग्राम चावडिया कंला, देवली कंला, लौटोती व देवरिया रोड जैतारण में आये शराब की दुकानों पर रैकी कर शाम के समय शराब की दुकान बंद होने के समय लूटपाट करते ताकि अन्‍धेरे में पहचान नहीं हो एवंम फरार होने में सुविधा रहें। शराब की दुकान के सैल्‍समैन से शराब लेने के लिये बातों में उलझाकर नकली (डिजीटल) पिस्‍टल एवं चाकू दिखाकर डरा धमकाकर शराब की दुकान में प्रवेश कर लूट की वारदात को अंजाम देते थे एवं चलते राहगीरों से सुनसान जगह पर मौका पाकर नकली (डिजीटल) पिस्‍टल एवं चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। 


गठित टीम

सहदेव चौधरी पु.नि. थानाधिकारी पीएस जैतारण जिला पाली। 

 बिहारीलाल उ.नि. प्रभारी चौकी कुशालपुरा पीएस जैतारण जिला पाली। 

 मनोहरलाल मु.आ. 681 पीएस जैतारण जिला पाली। 

 संदीप मु.आ. 481 पीएस जैतारण जिला पाली।  मोहनलाल मु.आ. 124 पीएस जैतारण जिला पाली। 

 सियाराम मु.आ. 701 पीएस जैतारण जिला पाली। 

 दिलीप सिंह कानि.1459 पीएस जैतारण जिला पाली। 

 देवेन्द्र सिंह कानि. 806 पीएस जैतारण जिला पाली। 

 राजेन्‍द्र कानि चालक 669 पीएस जैतारण जिला पाली। 

    गिर्राज कानि. 971 पीएस जैतारण जिला पाली। 

    राजेन्‍द्र कानि. 40 पीएस जैतारण जिला पाली। 

    सुरज्ञान कानि. 1427 पीएस जैतारण जिला पाली। 

    दुर्गाराम कानि. 298 पीएस जैतारण जिला पाली।

     राकेश गुर्जर कानि.1308 पीएस जैतारण जिला पाली । 

     शिवनारायण कानि. 1806 पीएस जैतारण जिला पाली। 

     कैलाश कानि. 1799 पीएस जैतारण जिला पाली। 

     मैनाराम कानि. 1802 पीएस जैतारण जिला पाली। 

     अविनाश कानि. 1855 पीएस जैतारण जिला पाली। 

     कानाराम कानि. 133 पीएस जैतारण जिला पाली। 

    पेपसिंह कानि चालक 1253 पीएस जैतारण जिला पाली।

रिपोर्टर-रमेश दायमा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ