BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजकीय विधि महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन रखवाई


पाली



 16 नवम्बर। नगर पालिका आम चुनाव 2019 के तहत शनिवार को शहर के सभी 65 वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। मतदान समाप्ति के बाद पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजकीय विधि महाविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन रखवाई गई।
रिटर्निग अधिकारी नगर परिषद पाली एवं उपखण्ड अधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शहर के सभी वार्डों में शनिवार को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान समाप्ति के बाद मतदान दलों द्वारा ईवीएम मशीने काउण्टर अनुसार स्ट्रांग रूम में रखवाई गई। उन्होंने बताया कि ईवीएम जमा करवाने के लिए कुल पांच काउण्टर लगवाए गए थे जिनमें तहसीलदार पाली केशरसिंह, तहसीलदार मारवाड सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार रायपुर प्रवीण चौधरी, तहसीलदार रानी जितेन्द्रसिंह राठौड़ की अगवाई में मतदान दलों ने विभिन्न प्रपत्र एवं ईवीएम मशीनें जमा करवाई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेशचन्द जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्रसिंह चैधरी ने मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस मौके पर नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य, हितेश त्रिवेदी, ओमप्रकाश दाधिच, विशनमल भण्डारी, अनिल नामा, ललित दवे, विक्रमसिंह परिहार, सुरेश व्यास, सवाईसिंह राजपुरोहित, भवानीसिंह आदि मौजूद रहे।


News27rajasthan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ