BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

शिक्षा से ही समाज का उत्थान सम्भव मेघवाल... मेघवाल समाज प्रतिभा समारोह का हुआ आयोजन

शिक्षा से ही समाज का उत्थान सम्भव मेघवाल...

मेघवाल समाज प्रतिभा समारोह का हुआ आयोजन

खिंवाड़ा पाली



रानी तहसील के खिंवाड़ा के दली नगर गजनीपुरा रोड पर रविवार को श्री मारवाड़ मेघवाल सेवा संस्था शाखा रानी(पाली)के द्वारा सप्तम प्रतिभा समारोह का भव्य आयोजन हुआ।कार्यक्रम के दौरान पाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल मेघवाल ने बतोर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा की शिक्षा से ही समाज का विकास सम्भव है शिक्षा के बिना आज के समय मे विकास असम्भव है उन्होंने समाज को नोकरी के अलावा भी अन्य क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाने की बात कही साथ ही उन्होंने अत्याचार का निर्भय होकर मुकाबला करने  को कहा ।

109 प्रतिभाओ का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में कक्षा 10 वी ओर 12 वी की 109 प्रतिभाओं का सम्मान कर उन्हें माला मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मानित किया गया ।इसमें 2गोल्ड मेडल,व 20 सिल्वर मेडल छात्र छात्राओं को दिए गए।गोल्ड मेडल प्रतिभा मेघवाल गुडा रामाजी व राजकुमार खारड़ा को दिए गए।
इस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली  प्रतिभाओं को सम्मान मिला। जिसको देखने के लिए आस पास के रानी ब्लाक के गांवों से भारी भीड़ देखी गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि रामेश्वर लाल मेघवाल(Add ,s.p.pali)
अध्यक्ष सूरज गहलोत(चेयरमैन चाइल्ड विजन फाउंडेशन मुम्बई) विशिष्ट अतिथि में उदय राज़ आगलेचा मुम्बई।तारा चन्द जोया समाजसेवी लाखाराम पालीवाल ब्लाक अति,मुख्य शिक्षाधिकारी रानी
बस्तीमल सोनल अम्बेडकर सेवा संस्थान
मेघाराम मोबारसा रीटा,अधिशाषी अभियंता गोवाराम मेघवाल घीसाराम आई,ओ,सी,बाली मुख्य वक्ता भवँर मेघवंशी राहुल मेघवाल चेयरमैन ज्ञान ज्योति सेवा केन्द्र उदयपुर
मंच संचालन रमेश सरेल बारवा ने किया
कार्यकारणी में सरंक्षक ढलाराम चौहान
अध्यक्ष पुखराज वागोना भीकाराम सोनल रतन लाल लक्ष्मण वागोना जुगल किशोर सहित सेकड़ो समाज बन्धु मौजूद थे ।

रिपोर्ट -रमेश दायमा
news27rajasthan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ